नशा छुड़ाने के प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 39 व्यक्तियों को नशा छोड़कर इलाज करवाने के लिए राज़ी किया
नशा छुड़ाने के प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 39 व्यक्तियों को नशा छोड़कर इलाज करवाने के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए ‘युद्व नशों विरूद्व’ के 270वें दिन आज पंजाब पुलिस ने 358 स्थानों पर छापेमारी की। इसके बाद राज्य भर में 83 एफआईआर दर्ज कर 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 270 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 38,150 हो गई है।
इन छापों के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 6.4 किलोग्राम हेरोइन, 1.6 किलोग्राम आईसीई, 389 नशीली गोलियां और 6.96 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इस ऑपरेशन में 76 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने 358 जगहों पर छापे मारे। पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 376 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
बता दें कि पंजाब सरकार ने नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 39 व्यक्तियों को नशा छोड़कर पुनर्वास और इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0