विदेश से आए वॉट्सएप कॉल पर मांगी रंगदारी; शिकायत के आधार पर बलोचंगी थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
विदेश से आए वॉट्सएप कॉल पर मांगी रंगदारी; शिकायत के आधार पर बलोचंगी थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
खबर खास | मोहाली
मोहाली में एक सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि लॉरेंस गैंग से जुड़े 'आरजू' नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें यह धमकी भरी कॉल की है।
शिकायत मिलने के बाद बलोचंगी थाना पुलिस ने आरोपी आरजू सहित तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4) और 351(3) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की जानकारी जुटाने और मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।
हॉकी स्टेडियम में मैच देखने के दौरान आया फोन
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना 4 अक्टूबर की है जब वह फेज 9 स्थित हॉकी स्टेडियम में मैच देख रहे थे। मैच के दौरान ही उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आई, जिसे उन्होंने शुरू में काट दिया। दोबारा कॉल आने पर जब उन्होंने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई।
इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे एक अन्य अनजान नंबर से फोन आया, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। कुछ ही मिनटों बाद उनके बेटे के फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने पूछा कि क्या वह आप पार्षद का बेटा बोल रहा है? पुष्टि होने पर आरोपी ने कहा कि उसके पिता फोन नहीं उठा रहे हैं।
'2 करोड़ का इंतजाम करो, वरना जान से हाथ धोओगे'
कॉल करने वाले ने खुद की पहचान लॉरेंस गैंग से जुड़े आरजू के रूप में बताई और परिवार को 2 करोड़ रुपये का इंतजाम करने की धमकी दी। उसने साफ कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो शिकायतकर्ता को जान से मार दिया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह खुद एक आप कार्यकर्ता हैं और उनकी पत्नी मौजूदा पार्षद हैं। वह अपनी पत्नी के राजनीतिक काम संभालने के साथ-साथ एयरपोर्ट रोड के पास बलियाली गांव स्थित अपनी पैतृक जमीन की देखभाल भी करते हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की तफ़्तीश कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0