शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की बड़ी पहल; 750 सरकारी और 250 प्राइवेट कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा लाभ, गांव के युवाओं के सपने होंगे पूरेb
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की बड़ी पहल; 750 सरकारी और 250 प्राइवेट कॉलेजों के छात्रों को मिलेगा लाभ, गांव के युवाओं के सपने होंगे पूरेb
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के होनहार युवाओं के प्रशासनिक सेवाओं में जाने के सपने को साकार करने के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मान सरकार राज्य के 1,000 चुनिंदा कॉलेज छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा और पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा के लिए बिल्कुल मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में शुरू की गई इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकारी कॉलेजों के 750 और प्राइवेट कॉलेजों के 250 छात्रों को चुना जाएगा।
पैसों की तंगी नहीं बनेगी रुकावट: मुख्यमंत्री भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि किसी भी युवा का बड़ा अफसर बनने का सपना पैसों की तंगी या बड़े शहरों के महंगे कोचिंग सेंटरों तक पहुंच न होने के कारण नहीं टूटना चाहिए। यह पहल पंजाब के युवाओं को प्रशासनिक अधिकारी और भावी लीडर बनने के लिए प्रेरित करेगी। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि छात्र का करियर उसकी आर्थिक स्थिति से तय नहीं होना चाहिए। अब गांवों और छोटे शहरों के युवाओं को भी वही उच्चस्तरीय कोचिंग और गाइडेंस मिलेगी जो बड़े शहरों के बड़े हब में मिलती है।
लाइव क्लासेस से लेकर इंटरव्यू तक की मिलेगी पूरी तैयारी
इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को हर तरह की अकादमिक सुविधाएं दी जाएंगी। छात्रों को लाइव इंटरैक्टिव और रिकॉर्डेड लेक्चर्स, गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज़, उत्तर-लेखन अभ्यास, पर्सनल मेंटरशिप, शंका-निवारण सत्र और इंटरव्यू की तैयारी कराई जाएगी। फाजिल्का और तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिलों के यूपीएससी अभ्यर्थियों ने सरकार के इस कदम का जोरदार स्वागत किया है। छात्रों का कहना है कि इससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ खत्म होगा और अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन मिल सकेगा।
पेस प्रोग्राम से चमकी सरकारी स्कूलों की किस्मत
पंजाब सरकार का 'पंजाब एकेडमिक कोचिंग फॉर एक्सीलेंस' (पेस) प्रोग्राम भी राज्य में मिसाल कायम कर रहा है। फिजिक्स वाला और अवंती के साथ साझेदारी में 9वीं से 12वीं कक्षा के 58,614 सरकारी स्कूली छात्रों को जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इनमें से 29,129 छात्र जेईई और 22,096 छात्र नीट की तैयारी कर रहे हैं। इस पहल के शानदार नतीजे सामने आए हैं, जहां सरकारी स्कूलों के 361 छात्रों ने जेईई मेन, 64 ने जेईई एडवांस्ड और रिकॉर्ड 882 छात्रों ने नीट-यूजी परीक्षा पास की है। नीट पास करने वाले छात्रों की संख्या साल 2024 के 437 से बढ़कर 2026 में 882 तक पहुंच गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0