डॉ. बलजीत कौर का ऐलान—एक साल में खत्म होगी दशकों पुरानी जल समस्या, इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बड़ा बूस्ट
डॉ. बलजीत कौर का ऐलान—एक साल में खत्म होगी दशकों पुरानी जल समस्या, इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बड़ा बूस्ट
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़ / श्री मुक्तसर साहिब
पंजाब सरकार ने मलोट शहर के लोगों को बड़ी राहत देते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज सिरहिंद फीडर नहर से मलोट वाटर वर्क्स तक नई पाइपलाइन बिछाने की ₹12 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 8.5 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का उद्देश्य शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना और लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान करना है।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में राज्य सरकार हर नागरिक तक साफ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मलोट के हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि मलोट में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब ₹25 करोड़ की अन्य परियोजनाएं भी लागू की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और अगले एक साल के भीतर लोगों को नियमित रूप से साफ पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से न केवल रोजाना की पानी की किल्लत से राहत मिलेगी, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार होगा और जीवन गुणवत्ता बेहतर होगी। “स्वच्छ पानी हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस पहल का स्वागत किया। लोगों ने सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह परियोजना मलोट के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और वर्षों से लंबित समस्या का अंत करेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0