यह संवाद छात्रों के लिए मतदाता जागरूकता, चुनावी सहभागिता तथा समकालीन संचार प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने का मंच बना।
यह संवाद छात्रों के लिए मतदाता जागरूकता, चुनावी सहभागिता तथा समकालीन संचार प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने का मंच बना।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनिंदिता मित्रा ने आज पंजाब विश्वविद्यालय के जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) के 34 छात्रों के साथ एक जानकारीपूर्ण एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया। यह संवाद छात्रों के लिए मतदाता जागरूकता, चुनावी सहभागिता तथा समकालीन संचार प्रक्रियाओं से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करने का मंच बना।
इस सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में चुनाव संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए आधुनिक संचार साधनों और जनसंपर्क रणनीतियों के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार साझा किए। चर्चा के दौरान विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने में मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बदलती भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए अनिंदिता मित्रा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनसंचार माध्यमों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही और तथ्यात्मक जानकारी का प्रसार, जनमत निर्माण और नागरिकों को सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाना मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंचार के छात्र, भविष्य के मीडिया पेशेवर होने के नाते, चुनावी प्रक्रिया के दौरान नैतिक पत्रकारिता और जिम्मेदार संचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब ने छात्रों को अपने शैक्षणिक ज्ञान और रचनात्मक कौशल का उपयोग करते हुए जागरूक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा मीडिया कार्यप्रणाली में निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
छात्रों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब से प्रत्यक्ष संवाद के अवसर के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस सत्र को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। यह संवाद चुनावी प्राधिकरणों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच निरंतर संपर्क के महत्व को रेखांकित करता है, जिससे युवाओं को नागरिक दायित्वों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0