पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शनिवार को विभिन्न गांवों के विकास कार्यों और जनता के लिए बुनियादी ढांचा सुविधाओं के निर्माण हेतु विधानसभा क्षेत्र भोआ की 48 नई पंचायतों को करीब 2.50 करोड़ रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए।

कहा: बिना भेदभाव के गांवों का विकास सुनिश्चित कर रहे हैं
खबर खास, चंडीगढ़/पठानकोट :
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शनिवार को विभिन्न गांवों के विकास कार्यों और जनता के लिए बुनियादी ढांचा सुविधाओं के निर्माण हेतु विधानसभा क्षेत्र भोआ की 48 नई पंचायतों को करीब 2.50 करोड़ रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए।
गांव कटारूचक्क में आयोजित एक समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने उपस्थित सभी सरपंचों और पंचों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में गांवों के विकास के लिए अधिक से अधिक ग्रांट प्रदान की जा रही हैं। आज गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु करीब 2.50 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद से पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है और लगातार गांवों को ग्रांट दी जा रही हैं। इस बार दी गई 2.47 करोड़ रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जाएंगे, जिनमें कम्युनिटी हॉल का निर्माण, गंदे पानी की निकासी, नालियों का निर्माण, सोलर लाइटें लगाना, गहरे बोरवेल स्थापित करना, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, स्मार्ट गांवों का विकास, खेल मैदानों का निर्माण, तालाबों एवं जल निकासी छप्पड़ों का निर्माण आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि नवगठित पंचायतों की मांगों के आधार पर यह ग्रांट बिना किसी भेदभाव के वितरित की गई है।उन्होंने पंचायत सदस्यों से अपील की कि वे इस राशि का उचित और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांवों के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0