नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम से जनाक्रोश रैली में सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू की सरकार प्रदेश की पहली सरकार है जो नौकरियां देने के बजाय नौकरियों से निकालने के लिए, विकास के काम करने के लिए नहीं विकास के काम रोकने के लिए चर्चा में रहती है।
खबर खास, धर्मशाला :
पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम से जनाक्रोश रैली में सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुक्खू की सरकार प्रदेश की पहली सरकार है जो नौकरियां देने के बजाय नौकरियों से निकालने के लिए, विकास के काम करने के लिए नहीं विकास के काम रोकने के लिए चर्चा में रहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार कोई सरकार अपनी नाकामी का जश्न मना रही है और प्रदेश के लोग हमसे पूछ रहे हैं कि यह जश्न किसलिए मनाया जा रहा है। यही नहीं जिन्हें सरकार के लोगों ने गाड़ियों में भरकर लाया उन्हें भी सरकार की किसी उपलब्धि के बारे में कुछ नहीं पता था। सरकार के द्वारा रैली में लाए गए लोगों ने ही सरकार की पोल खोल दी।
नेता प्रतिपक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने 25 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च करके 2 साल के कार्यकाल के पूरे होने का जश्न मनाया। प्रदेश के लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि वह किस बात का जश्न मना रही है? क्या सरकार हिमाचल ऑन सेल का जश्न मना रही है? क्या लोन लेने की लिमिट खत्म करने का जश्न मना रही है? क्या रिकॉर्ड तोड़ कर्म लेने का जश्न मना रही है? प्रदेश की देश भर में किरकिरी करवाने का जश्न मना रही हैं? क्या बिजली, पानी राशन सब महंगा करने का जश्न मना रही है?
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि घोटाले और लूट के आरोप सीधे-सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री पर लग रहे हैं और सरकार से उनका जवाब देते नहीं बन रहा है। इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक, कांगड़ा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, पार्टी के महामंत्री बिहारी लाल त्रिलोक कपूर और कांगड़ा जिला के पूर्व विधायक, कांगड़ा जिला भाजपा के पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनसभा के बाद सभी ने विधान सभा के घेराव के लिए आगे बढ़े। पुलिस द्वारा सभी को रोका गया। जिससे पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
Comments 0