पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में ‘फरिश्ते’ योजना के दायरे को व्यापक बनाते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। अब यह योजना सड़क दुर्घटनाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें युद्ध और आतंकी हमलों में घायल हुए नागरिकों को भी शामिल किया गया है।