कांग्रेस सांसद ने उठाए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान पर सवाल कहा, नशा पीड़ितों को भी दिखाया जा रहा नशा तस्कर, ए-कैटेगरी के तस्करों की लिस्ट जारी करे सरकार रंधावा ने कहा- कांग्रेस हमेशा रही नशे के खिलाफ, पंजाब को बदनाम भी नहीं होने देंगे
कांग्रेस सांसद ने उठाए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान पर सवाल कहा, नशा पीड़ितों को भी दिखाया जा रहा नशा तस्कर, ए-कैटेगरी के तस्करों की लिस्ट जारी करे सरकार रंधावा ने कहा- कांग्रेस हमेशा रही नशे के खिलाफ, पंजाब को बदनाम भी नहीं होने देंगे
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत 90000 से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के भगवंत मान के दावों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इश्तिहार लगाकर अपनी बढ़ाई की है, लेकिन उन्होंने इतने तस्कर पकड़ लिए हैं तो फिर पंजाब में नशे से मरने वालों की संख्या कम क्यों नहीं हो रही। परिवारों के परिवार नशे के कारण क्यों उजड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे संवेदनशील मामलों में अपनी बढ़ाई करने से बचाना चाहिए। पंजाब को अब आंकड़े नहीं परिणाम चाहिए, सरकार चार सालों में आंकड़ों के साथ बहुत खेल चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि दावे के मुताबिक पकड़े गए नशा तस्करों में बेचने वाले और इसका इस्तेमाल करने वाले कितने लोग हैं। सच्चाई यह है कि सरकार की तरफ से गिरफ्तार किए गए इन नशा तस्करों में बहुत सारे लोग नशे की लत के शिकार हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस तरह की इश्तिहारबाजी और बढ़ाई से देश में पंजाब की बदनामी होती है। सरकार को चाहिए कि वह नशा पीड़ितों के पुनर्वास और उनके इलाज पर ध्यान दें। ताकि उनको दोबारा मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।
रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार तुरंत बताए कि इनमें ए कैटेगरी के कितने तस्कर पकड़े गए हैं। इन नामी तस्करों की लिस्ट भी जारी की जाए। इसके अलावा उनसे कितनी ड्रग बरामद की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के अपने नेता बड़े ड्रग तस्करी मामलों में संप्लित हैं और दो नेताओं को करोड़ों रुपए की हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। सरकार पर तो ड्रग तस्करों को पासपोर्ट देकर विदेश भेजने के संगीन आरोप लग रहे हैं।
रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नशा तस्करी और नशा तस्करों के खिलाफ लड़ती रही है। आगे भी कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी, लेकिन नशे को लेकर पंजाब की बदनामी नहीं होने दी जाएगी। झूठे आंकड़ों पर हो रहे खेल का पर्दाफाश भी होना जरूरी है। रंधावा ने चिंता जताई कि सरकार के दावों के बावजूद पंजाब में नशे से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत डराने वाली है। ऐसे में एक ही मोहल्ले से 20 युवाओं के नशे की बलि चढ़ना सरकार के दावों की हवा निकाल रहा है। सरकार जमीनी स्तर पर और सही तस्करों पर कार्रवाई करे। नशा सप्लाई की चेन को तोड़ा जाए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0