पहली बार 'लीजेंड्स लीग क्रिकेट' का रोमांच अब पंजाबी में भी सुनने को मिलेगा।
पहली बार 'लीजेंड्स लीग क्रिकेट' का रोमांच अब पंजाबी में भी सुनने को मिलेगा।
खबर खास, चंडीगढ़ :
सैटेलाइट टैलिविजन के इतिहास में पहली बार 'लीजेंड्स लीग क्रिकेट' का रोमांच अब पंजाबी में भी सुनने को मिलेगा। 11 मार्च से क्रिकेट प्रेमी खेल प्रसारण में एक नए अध्याय का गवाह बनेंगे, क्योंकि पूरा टूर्नामेंट पंजाबी कमेंटरी के साथ जीटीसी पंजाबी से खास तौर पर प्रसारित किया जाएगा।
छक्कों की गूंज से लेकर आखिरी ओवर की रोमांचक टक्कर तक, इस मशहूर लीग के हर पल को अब उस भाषा में सुना जाएगा जो पंजाब और विश्व भर में बसने वाले पंजाबियों के दिलों से जुड़ी हुई है।
इस टूर्नामेंट जिसमें मशहूर टीमें और क्रिकेट के दिग्गज शामिल हैं, 11 से 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान भारत के पांच बड़े शहरों में मैच खेले जाएंगे। यह शहर हैं उत्तराखंड का हल्दवानी, एमपी का ग्वालियर, अमृतसर, ग्रेटर नोयडा और आगरा।
इस बाबत जानकारी देते हुए जीटीसी नेटवर्क के फाउंडर रबिंदरा नारायण ने अपने खास अंदाज में कहा, 'क्रिकेट में हमेशा जज्बा रहा है। पंजाब में भी हमेशा जज्बा रहा है। हमने सिर्फ इन दोनों को इकट्ठे कर दिया है। जबकि क्रिकेट पंजाबी में बोलती है तो स्टेडियम सिर्फ तालियां नहीं बजाता... वह जश्न मनाता है।'
उन्होंने कहा, 'पंजाबी एक ऐसी भाषा है जिस में ऊर्जा, हंसी और दिल की गर्मी है। पंजाबी कमेंटरी में क्रिकेट देखना ऐसा लगेगा जैसे मैंच आपके आंगन में हो रहा हो।'
लीग की शुरूआत 11 मार्च को हल्दवानी में मुंबई स्पार्टंन्स और इंडिया कैप्टंस के बीच पहले मैंच से होगी। टूर्नामेंट में कई शहरों में मैच खेले जाएंगे। अमृतसर में दोपहर के कई मैच होंगे जबकि ग्वालियर और ग्रेटर नोएडा में शाम के अहम मुकाबले करवाए जाएंगे।
दर्शकों के लिए यह सिर्फ एक खेल प्रसारण नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पल है। अब पंजाबी दर्शक क्रिकेट की धड़कन अपनी मां-बोली में सुन सकेंगे। चौके की खुशी, आखिरी ओवर का तनाव और विकेट की गूंज- यह सब कुछ पंजाबी रंग में।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट 4.0 का हर मैच जीटीसी पंजाबी में प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट तैयार है, पंजाब सुनने के लिए तैयार है और इस बार...क्रिकेट बोलेगी पंजाबी!
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0