काकराला गांव के पास नहर से बरामद हुआ अज्ञात बच्चे का क्षत-विक्षत शव, सुराग जुटाने के लिए कई टीमों का गठन
काकराला गांव के पास नहर से बरामद हुआ अज्ञात बच्चे का क्षत-विक्षत शव, सुराग जुटाने के लिए कई टीमों का गठन
खबर खास | पटियाला
पंजाब के पटियाला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समाना-पटियाला रोड स्थित काकराला गांव के पास भाखड़ा नहर से लगभग 8 वर्षीय एक बच्चे का सिर कटा शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को नहर से बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे के पैर बंधे हुए थे और उसके पेट पर किसी तेजधार हथियार से किए गए कई वारों के निशान मिले हैं। बच्चे का सिर गायब होने के कारण मामला और भी रहस्यमय तथा भयावह बन गया है।
फिलहाल मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि बच्चे की शिनाख्त की जा सके।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी जांच में लगाया गया है। विशेषज्ञ घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने तथा मामले से जुड़े अहम सुराग तलाशने में जुटे हुए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0