हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के सुखना लेक पर मॉर्निंग वॉक और साइकिलिंग करते हुए लोगों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सुबह की सैर के दौरान स्थानीय लोगों, युवाओं और मॉर्निंग वॉकर्स से बातचीत भी की।