कमीशन ने प्रताप बाजवा को भी स्पष्टीकरण देने के लिए किया तलब
कमीशन ने प्रताप बाजवा को भी स्पष्टीकरण देने के लिए किया तलब
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बारे में की गई टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसपी अमृतसर से डीएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे रिपोर्ट मांगी गई है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी इस वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तलब किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0