रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में पहली बार फैंटेसी तड़का, 2027 में 20 साल पूरे होने पर रिलीज की तैयारी
रोहित शेट्टी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में पहली बार फैंटेसी तड़का, 2027 में 20 साल पूरे होने पर रिलीज की तैयारी
ख़बर ख़ास, फिल्म :
रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर बड़े धमाके के साथ वापसी करने जा रही है। ‘गोलमाल 5’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और इस बार मेकर्स ने कहानी में ऐसा ट्विस्ट जोड़ा है, जो इसे पहले से कहीं ज्यादा खास बना देगा। सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर यह है कि फिल्म में अक्षय कुमार लीड विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे और उनकी सीधी टक्कर होगी फ्रेंचाइजी के चेहरे अजय देवगन से।
यह फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें फैंटेसी एलिमेंट्स का भी तगड़ा तड़का लगाया जाएगा। रोहित शेट्टी इस बार ‘गोलमाल’ की मस्ती और पागलपन को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कहानी में ऐसे किरदार और सिचुएशंस देखने को मिलेंगी, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ चौंकाएंगी भी।
अक्षय कुमार और अजय देवगन की जोड़ी करीब 32 साल बाद छठी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेगी। इससे पहले दोनों कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन पहली बार अक्षय को अजय के खिलाफ नेगेटिव शेड में देखा जाएगा, जो फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
फिल्म में पुराने और पसंदीदा चेहरों की भी वापसी हो रही है। अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। हालांकि, करीना कपूर की कास्टिंग को लेकर अभी संशय बना हुआ है और मेकर्स इस पर अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी ‘गोलमाल 5’ को खास माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग डबल लेवल सिक्योरिटी के बीच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।
मेकर्स इस फिल्म को फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के मौके पर 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि ‘गोलमाल 5’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक मेगा एंटरटेनमेंट पैकेज बनने वाली है, जिसमें कॉमेडी, एक्शन और फैंटेसी का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0