पुलिस टीमों ने 100 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 138 को पूछताछ के बाद रिहा किया
पुलिस टीमों ने 100 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 138 को पूछताछ के बाद रिहा किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 44वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए 511 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
मुहिम के 44वें दिन, पुलिस टीमों ने 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और मुलजिमों के कब्जे से 2 हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12,919 हो गई है।
इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 138 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं और इस पर अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है।
युद्ध नशे विरुद्ध के 369वें दिन 73 नशा तस्कर गिरफ्तार
पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 369वें दिन भी जारी रखते हुए आज 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 545 ग्राम हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 1515 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3220 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे, मात्र 369 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,280 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0