पुलिस टीमों ने 91 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियाती कार्रवाई, 113 को पूछताछ के बाद किया रिहा
पुलिस टीमों ने 91 व्यक्तियों के विरुद्ध की एहतियाती कार्रवाई, 113 को पूछताछ के बाद किया रिहा
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 38वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मानचित्रित 515 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 38वें दिन पुलिस टीमों ने 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11,800 हो गई है।
इसके अतिरिक्त 91 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों (पी ओ)को भी गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आम नागरिक वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं। इस नंबर पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी साझा की जा सकती है।
युद्ध नशों विरुद्ध के 363वें दिन 103 नशा तस्कर 4 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध ’ के 363वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन, 2715 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 3700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 363 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,497 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0