इनमें से 61 को पूछताछ के बाद किया रिहा
इनमें से 61 को पूछताछ के बाद किया रिहा
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 91वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 561 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।
अभियान के 91वें दिन पुलिस टीमों ने 6 हथियारों सहित 281 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 22,886 हो गई है।
इसके अलावा 70 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 61 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं, और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 416वें दिन आज 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.04 किलोग्राम हेरोइन, 22 किलोग्राम भुक्की, 388 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 416 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,008 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 44 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0