पांच कैदियों से मिले डिवाइस, तीन अंडरट्रायल और दो दोषियों पर मामला दर्ज
पांच कैदियों से मिले डिवाइस, तीन अंडरट्रायल और दो दोषियों पर मामला दर्ज
ख़बर खास | फरीदकोट
फरीदकोट की सेंट्रल मॉडर्न जेल में एक बार फिर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जेल के अंदर बंद कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए एक औचक तलाशी अभियान के दौरान अलग-अलग बैरकों से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामदगी के बाद तीन अंडरट्रायल कैदियों और दो दोषियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सहायक अधीक्षक गुरचरण सिंह ने बताया कि सुपरिंटेंडेंट के निर्देशों पर जेल में नियमित जांच की जाती है।
इसी क्रम में रविवार रात की गई तलाशी के दौरान दो टचस्क्रीन और तीन कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुए। ये फोन अंडरट्रायल कैदियों भूपिंदर सिंह उर्फ सोनू (मोगा निवासी), विलियम मसीह (गुरदासपुर), सुखवीर सिंह (फाजिल्का) और दोषियों सुखराज सिंह (मोगा) तथा सागर (फिरोजपुर) के पास से मिले।
शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0