गांव वालों और गोताखोरों ने दंपति को बचा लिया, लेकिन तेज बहाव में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
गांव वालों और गोताखोरों ने दंपति को बचा लिया, लेकिन तेज बहाव में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
ख़बर खास | राजपुरा
राजपुरा के पास मंडोली गांव के नजदीक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां लांडरा के रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने कथित रूप से अपनी मोटरसाइकिल सहित खेड़ी गांडियां नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में पति-पत्नी को गांव वालों और गोताखोरों ने जिंदा बचा लिया, लेकिन उनके तीन बच्चों की तेज पानी के बहाव में डूबने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर नहर के पास पहुंचा और अचानक नहर में कूद गया। यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गांव वाले और गोताखोर बिना देर किए पानी में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।
बाद में तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद किए गए और पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। मृत बच्चों की पहचान एकम (14), मुस्कान (12) और राजवीर कौर (8) के रूप में हुई है।
डॉ. तरनजीत कौर ने बताया कि तीनों बच्चों के शव खेड़ी गांडियां नहर से लाए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
गोताखोर राजीव कुमार ने बताया कि लांडरा का यह परिवार मंडोली गांव के पास मोटरसाइकिल समेत नहर में कूद गया था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन तेज बहाव के कारण बच्चे बह गए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0