कहा, इसका पंजाब की राजनीति पर दिनभर की खबरों से ज्यादा नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
कहा, इसका पंजाब की राजनीति पर दिनभर की खबरों से ज्यादा नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एच.एस. फूलका के भाजपा में शामिल होने को अवसरवाद का प्रदर्शन करार देते हुए, कहा है कि इसका पंजाब की राजनीति पर दिनभर की खबरों से ज्यादा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह कदम भाजपा की निराशा को भी दर्शाता है, जो चुनावों के लिए बाहरी लोगों को शामिल कर रही है। वड़िंग ने कहा कि जो पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने का दावा करती है, वह इस तरह बाहरी नेताओं पर निर्भर नहीं रहती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब भाजपा का मुख्य नेतृत्व पहले ही अन्य पार्टियों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे। इसी तरह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, परनीत कौर, मनप्रीत सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों और राणा गुरमीत सिंह सोढी जैसे कई नाम हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के पारंपरिक नेता आखिर कहां हैं।
जबकि फूलका के बारे में बात करते हुए, वड़िंग ने कहा कि वह इनके पुराने बयानों को दोहराना नहीं चाहते हैं, लेकिन वे अभी भी लोगों की याद में ताजा हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब फूलका 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे, तब भी इन्होंने लगभग इसी तरह के बयान दिए थे, जैसे अब भाजपा में शामिल होते समय दे रहे हैं।
बेमौसमी बारिश व तेज हवाओं से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पर जताई चिंता
इस दौरान वड़िंग ने बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की खड़ी फसल को हुए भारी नुकसान पर भी चिंता जताई है। उन्होंने सरकार से तुरंत समयबद्ध गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0