सुजीत, अभिमन्यु और संदीप गोल्ड के लिए तैयार, भारत के पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुँची
सुजीत, अभिमन्यु और संदीप गोल्ड के लिए तैयार, भारत के पदकों की संख्या दोहरे अंक में पहुँची
ख़बर ख़ास, खेल :
बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीनाक्षी गोयत ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया, जबकि पुरुष फ्रीस्टाइल में तीन पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाकर देश की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
मीनाक्षी, जो भारत की सबसे बड़ी स्वर्ण पदक की उम्मीद थीं, ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार जुझारूपन दिखाया। 25 वर्षीय पहलवान ने सेमीफाइनल में दमदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह चीन की जिन झांग से 10-0 से हार गईं और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
महिला वर्ग में मोनिका (65 किग्रा) और हर्षिता (72 किग्रा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते। मोनिका ने दक्षिण कोरिया की हानबिट ली को 9-0 से हराया, जबकि हर्षिता ने सेविनचॉय पोल्वोनोवा को 5-0 से मात दी। इसके साथ ही भारत की कुल पदक संख्या 3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज के साथ 10 तक पहुंच गई।
पुरुष फ्रीस्टाइल में भारत को बड़ी सफलता मिली, जहां तीन पहलवानों ने फाइनल में जगह बनाई। अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन सुजीत (65 किग्रा) ने सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमझिद कुडिएव को 7-2 से हराया और अब उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव से होगा।
अभिमन्यु (70 किग्रा) ने डिफेंडिंग चैंपियन किर्गिस्तान के एर्नाजार अकमातालिएव को 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और अब वह मंगोलिया के तुमुर ओचिर से भिड़ेंगे। वहीं, संदीप मान (79 किग्रा) ने ताजिकिस्तान के सोमोनजोन इकरोमोव को 10-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला जापान के केयवान घारेहदाघी से होगा।
अन्य मुकाबलों में विक्की (97 किग्रा) और अंकुश (57 किग्रा) अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
अब भारत की नजर फाइनल मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार समापन करने पर टिकी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0