एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब से मामले संबंधी रिपोर्ट की तलब
एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब से मामले संबंधी रिपोर्ट की तलब
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने श्री मुक्तसर साहिब जिले में एक अनुसूचित जाति से संबंधित नाबालिग लड़की के साथ मारपीट के मामले में स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन गढ़ी के ध्यान में एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के माध्यम से आया है। उन्होंने बताया कि आयोग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक्ट 2004 की धारा 10 के (2) (एच) के तहत इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस कप्तान श्री मुक्तसर साहिब से इस मामले संबंधी जानकारी उप-कप्तान पुलिस के माध्यम से आयोग के कार्यालय में दिनांक 10 फरवरी, 2026 तक तलब की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0