पीएचडीसीसीआई ने किया बी टू बी मार्केट लिंकेज फोरम का आयोजन
पीएचडीसीसीआई ने किया बी टू बी मार्केट लिंकेज फोरम का आयोजन
खबर खास, मंडी गोबिंदगढ़ :
उद्योगपतियों तथा सरकार के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रहे पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने एल एंड टी सू-फिन, ऑल इंडिया स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन और स्टील चैंबर के साथ मिलकर मंडी गोबिंदगढ़ क्लब में बी टू बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026 का आयोजन किया। इस फोरम में स्टील उद्योग,ट्रेड बॉडीज और डिजिटल मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म के हित धारकों ने मार्केट लिंकेज को मजबूत करने, प्रतियोगिता को बढ़ावा देने और बिजनेस ग्रोथ के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस का फायदा उठाने पर मंथन किया।
इस अवसर पर एल एंड टी सू-फिन की रीजनल लीड सुश्री सौम्या पाठक ने डिजिटल बी टू बी मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह कैसे आसान ट्रांजैक्शन, सप्लाई चेन इंटीग्रेशन, फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस और एमएसएमई के लिए बेहतर मार्केट एक्सेस को आसान बनाता है।
पीएचडीसीसीआई के सीनियर सेक्रेटरी पुनीत चौधरी ने उत्तरी भारत के स्टील हब के तौर पर मंडी गोबिंदगढ़ की अहमियत पर ज़ोर देते हुए एमएसएमई को बड़े मार्केट तक पहुंचने में मदद करने के लिए मज़बूत बी टू बी नेटवर्क, डिजिटल अपनाने और इंस्टीट्यूशनल सहयोग की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।
ऑल इंडिया स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष विनोद वशिष्ठ ने बाजारी की गतिशीलता के बारे में बताया और पहुंच बढ़ाने, पारदर्शिता में सुधार करने और प्रोक्योरमेंट प्रोसेस को आसान बनाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म की अहमियत पर ज़ोर दिया।
स्टील चैंबर ऑफ कामर्स के उपाध्यक्ष जगमेल सिंह मथारू ने स्टील उत्पादकों के सामने आने वाली मौजूदा चुनौतियों तथा कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मार्केट के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
पीएचडीसीसीआई की सीनियर क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्री लिंकेज को बढ़ावा देने, यहां के उद्योगों को नई उंचाई तक पहुंचने में मदद मिले।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0