आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में केजरीवाल ने नशे के खिलाफ लड़ाई, सिविल अस्पताल के नवीनीकरण और भ्रष्टाचार एवं संगठित अपराध के खिलाफ सरकार की निर्णायक कार्रवाइयों पर जोर दिया।