पटियाला और बठिंडा समेत विभिन्न शाखाओं में सुबह 9 बजे शुरू हुई तलाशी; सरकारी योजनाओं के दावों, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
पटियाला और बठिंडा समेत विभिन्न शाखाओं में सुबह 9 बजे शुरू हुई तलाशी; सरकारी योजनाओं के दावों, बैंक खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
खबर खास | चंडीगढ़
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह पंजाब में पार्क अस्पताल की विभिन्न शाखाओं पर एक साथ छापेमारी की। पटियाला और बठिंडा में ईडी की टीमें सुबह करीब 9 बजे स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अस्पतालों के प्रशासनिक कार्यालयों और दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से भी पूछताछ की गई।
बताया जा रहा है कि जांच के दायरे में वित्तीय लेन-देन, कर भुगतान और सरकारी योजनाओं के तहत किए गए दावों से संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं। ईडी के अधिकारी कंप्यूटर और सर्वर में मौजूद डिजिटल डेटा के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बिलिंग रिकॉर्ड, बैंक खातों के विवरण और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं या नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की जा सकती है। हालांकि, ईडी ने अभी तक छापेमारी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस मामले या प्राथमिकी के तहत की जा रही है। जांच एजेंसी की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0