इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा 7,991 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,496 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए जा चुके हैं।
इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा 7,991 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,496 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए जा चुके हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि कृषि अवसंरचना फंड (एआईएफ) योजना छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसान कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एआईएफ योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री ने बताया कि एआईएफ योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, ग्रेडिंग और पैकिंग यूनिट, प्रोसेसिंग सेंटर और अन्य कृषि सुविधाओं की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है और फसलों के नुकसान में भी कमी आ रही है।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एआईएफ योजना के तहत 34,265 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा 7,991 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,496 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब का बागवानी विभाग इस योजना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है और राज्य का कोई भी किसान अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय में जाकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0