नई जिम्मेदारी संभालने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- अनुभव और प्रशासनिक क्षमताओं से ब्यूरो के कामकाज को मिलेगा मजबूती
नई जिम्मेदारी संभालने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा- अनुभव और प्रशासनिक क्षमताओं से ब्यूरो के कामकाज को मिलेगा मजबूती
खबर खास | चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही मोहन लाल बड़ौली ने औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहन लाल बड़ौली को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मोहन लाल बड़ौली का अनुभव, संगठनात्मक कौशल और प्रशासनिक क्षमताएं हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के कामकाज को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
सीएम सैनी ने उम्मीद जताई कि मोहन लाल बड़ौली अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए जनकल्याण और हरियाणा के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और सार्वजनिक संस्थानों का प्रभावी संचालन राज्य के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा और श्याम सिंह राणा समारोह में उपस्थित रहे। विधायक कृष्णा गहलावत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मोहन लाल बड़ौली की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब राज्य सरकार प्रशासनिक संस्थानों को मजबूत करने और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के कामकाज में दक्षता बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। नई जिम्मेदारी के साथ उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए राज्य के विकास और जनकल्याण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0