53.08 ग्राम हेरोइन बरामद; जांच में युवाओं और छात्रों को निशाना बनाने वाले सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
53.08 ग्राम हेरोइन बरामद; जांच में युवाओं और छात्रों को निशाना बनाने वाले सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ में सारंगपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.08 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई डीएसपी सेंट्रल दलबीर सिंह और सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की निगरानी में गठित दो अलग-अलग टीमों द्वारा की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान पहली टीम ने धनास के स्मॉल फ्लैट्स इलाके से दो संदिग्धों रणजीत उर्फ कर्मा और सूरज उर्फ भूत को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 53.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के बाद सारंगपुर थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लुधियाना और अमृतसर से कम कीमत पर हेरोइन खरीदते थे और फिर चंडीगढ़ व मोहाली के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी खास तौर पर छात्रों और नशे के आदी युवाओं को अपना निशाना बनाते थे।
दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद रणजीत उर्फ कर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि सूरज उर्फ भूत को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क, वितरण चैनलों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
मामले की आगे जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0