ठंड और गिरते तापमान के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया फैसला, ऑनलाइन क्लासेज रहेंगी जारी
ठंड और गिरते तापमान के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया फैसला, ऑनलाइन क्लासेज रहेंगी जारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में ठंड और गिरते तापमान के चलते सभी स्कूलों में छुटि्टयां बढ़ाईं गईं हैं। चंडीगढ़ के सभी सरकारी, प्राइवेट, गवर्नमेंट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूल अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे।
पहले स्कूल 15 जनवरी को खुलने थे। लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने छुटि्टयां बढ़ाने की घोषणा कर दी है। चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। पंजाब में भी आज 13 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। हालांकि आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0