मौसम विभाग के मुताबिक ठंड बहुत बढ़ गई है और 15 जनवरी तक इससे राहत नहीं मिलने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक ठंड बहुत बढ़ गई है और 15 जनवरी तक इससे राहत नहीं मिलने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने आज, 13 जनवरी को ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड बहुत बढ़ गई है और 15 जनवरी तक इससे राहत नहीं मिलने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
वहीं पंजाब में आज लोहड़ी पर ठंड का रेड अलर्ट है। इस सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड पीक पर पहुंच गई है। 15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा रहेगा। नंजरब के बठिंडा क न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री तक पहुंच चुका है। बठिंडा शिमला और मसूरी से भी ठंडा है। इसके चलते पंजाब सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17-18 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इससे सूखी ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज (13 जनवरी) को हिमाचल से सटे जिले गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में ज्यादा ठंड पड़ेगी। इन जिलों में ठंड का रेड अलर्ट है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में भी शीतलहर का अलर्ट है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कहीं-कहीं दिन में भी बहुत ज्यादा ठंड हो सकती है।
15 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा तो मौसम में होगा बदलाव
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस समय बारिश न होने से सूखी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हालांकि कई इलाकों में धूप निकलना शुरू हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन का टेंपरेचर बढ़ेगा। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद टेंपरेचर धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। 15 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव तय है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और बारिश हो सकती है। इसका असर पंजाब में देखने को मिलेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0