राष्ट्रपति संसद भंग करने पर सहमत नेपाल में तीन दिन बाद सेना, राष्ट्रपति और Gen-Z नेताओं में कई बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया। इसके अलावा आज कुलमान घीसिंग, ओम प्रकाश अर्याल, बालानंद शर्मा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
राष्ट्रपति संसद भंग करने पर सहमत नेपाल में तीन दिन बाद सेना, राष्ट्रपति और Gen-Z नेताओं में कई बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया। इसके अलावा आज कुलमान घीसिंग, ओम प्रकाश अर्याल, बालानंद शर्मा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
खबर खास, काठमांडू (नेपाल) :
नेपाल में तख्तापलट के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री का चेहरा साफ हो गया है। अब नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की होंगी। राष्ट्रपति भवन में आज रात 8:45 बजे उनका शपथ ग्रहण होगा। यह फैसला नेपाल में तीन दिन बाद सेना, राष्ट्रपति और Gen-Z नेताओं में कई बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया। इसके अलावा आज कुलमान घीसिंग, ओम प्रकाश अर्याल, बालानंद शर्मा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। उधर, नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद भंग कर दी है। Gen-Z नेता संसद को भंग करने की मांग पर अड़े थे। दूसरी तरफ, नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई हैं। आज भी दो भारतीय पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट की गई।
नेपाल में 9 सितंबर को Gen-Z आंदोलनकारियों ने तख्ता पलट किया था। संसद, राष्ट्रपति भवन और पीएम ओली के निजी आवासों को आग लगा दी थी। इस हिंसा में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 1000 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। काठमांडू में हालात सामान्य होने लगे हैं। सेना गश्त कर रही है, दुकानें खुलीं और मलबा साफ किया जा रहा है।
सुशीला कार्की का शपथ ग्रहण नेपाल के राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में होगा। नेपाल के 2015 के संविधान के मुताबिक, प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री और मंत्रियों को पदभार ग्रहण करने से पहले राष्ट्रपति के सामने शपथ शीतल निवास में लेनी होती है। कुछ बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने इस भवन में आग लगा दी थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0