आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने विधानसभा हल्का लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में संजीव अरोड़ा और गुजरात के विसावदर विधानसभा क्षेत्र से गोपाल इटालिया की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

इस अवसर पर बरसट ने कहा कि जनता ने आप उम्मीदवारों को जीताकर आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों की चल रही अंधेरी पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 35,179 वोट हासिल करके 10,637 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
उन्होंने कहा कि गुजरात की विसावदर सीट से गोपाल इटालिया ने 75,942 वोटें प्राप्त करके भाजपा उम्मीदवार को 17,554 वोटों के अंतर से हरा दिया है। स. बरसट ने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ रहा है और वहां आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता भारतीय जनता पार्टी से बेहद नाराज़ है। यह जीत आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के कुशल मार्गदर्शन के चलते प्राप्त हुई है। इस जीत के लिए बरसट ने आप केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा सहित पार्टी की समूची लीडरशिप और वॉलंटियरों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने जनता का भी आम आदमी पार्टी पर फिर से भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया है और उन्हें बधाई दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0