आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के प्यार को देखकर यह यकीन हो गया है कि विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत तय है।
‘आप’ के प्रदेश महासचिव ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के तहत पी.ए.यू. कैंपस के रियाशी कांपलैक्स में जाकर पंजाब सरकार द्वारा किये कार्यों की बारे में दी जानकारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के प्यार को देखकर यह यकीन हो गया है कि विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत तय है।
बरसट की ओर से विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव के चलते ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के पक्ष में पी.ए.यू. कैंपस के रिहायशी कांपलैक्स में डोर-टू-डोर प्रचार किया गया और लोगों को आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और एमएलए इंदरजीत कौर मान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बरसट ने कहा कि ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य रहते हुए लुधियाना के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार कार्य करते आए हैं और लुधियाना तथा पंजाब के लोगों के लिये हमेशा आवाज़ उठाते आ रहे हैं। संजीव अरोड़ा का लोगों से इतना जुड़ा होना और जमीनी स्तर पर उनका सरगर्म होना बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों का प्यार और विश्वास देखकर यह तय है कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े अंतर से जीत प्राप्त करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में मिसाली कार्य किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने सहित हर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़े स्तर पर विकास कार्य किए हैं।
Comments 0