पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा आज पेश किए गए पंजाब बजट-2025 के प्रस्तावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे पंजाब के शहरों में अद्वितीय विकास होगा।