कांग्रेस प्रभारी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन की जमीनी स्थिति और चुनावी रणनीति की करेंगे समीक्षा
कांग्रेस प्रभारी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन की जमीनी स्थिति और चुनावी रणनीति की करेंगे समीक्षा
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 30 अगस्त से पंजाब के 10 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों का आकलन करेंगे और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।
दौरे के पहले चरण में भूपेश बघेल 30 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और कांग्रेस पदाधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व उम्मीदवारों, जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्र प्रमुखों, मंडल अध्यक्षों तथा ब्लॉक कमेटी के सदस्यों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना और आगामी चुनाव प्रचार की रूपरेखा पर चर्चा करना है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति, स्थानीय मुद्दों तथा कार्यकर्ताओं के सुझावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक मामलों के महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए इन बैठकों में उनकी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भूपेश बघेल के साथ होने वाली बैठकों में सभी नामित पदाधिकारी समय पर उपस्थित रहें ताकि संगठन को लेकर व्यापक चर्चा की जा सके।
गौरतलब है कि इससे पहले भूपेश बघेल चंडीगढ़ में छह दिनों तक रुके थे, जहां उन्होंने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। उस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और संगठनात्मक स्थिति को लेकर अपनी विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस की चुनाव समितियों और संगठनात्मक ढांचे में किसी बड़े फेरबदल से फिलहाल परहेज करने का निर्णय लिया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0