BCCI ने IPL फ्रेंचाइज़ियों को टीम होटलों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में बाहरी लोगों की एंट्री रोकने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने ‘हनी ट्रैप’, सुरक्षा उल्लंघन, अनधिकृत मुलाकातों और एंटी-करप्शन नियमों के उल्लंघन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह सख्त कदम उठाया है।