आप का तंज-बाढ़ में डूबा पंजाब, पर कांग्रेस नेता डूबे व्यंजनों में यह जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने सरीखा, बोले नील गर्ग
आप का तंज-बाढ़ में डूबा पंजाब, पर कांग्रेस नेता डूबे व्यंजनों में यह जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने सरीखा, बोले नील गर्ग
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पंजाब के लाखों लोग अपने घर-बार खोकर खुले आसमान तले दो जून को तरसने को मजबूर हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अमरिंदर राजा वडिंग की एक तस्वीर ने पंजाब के बाढ़ के हालात के बीच विवाद को छेड़ दिया है।उनकी मिठाइयों और व्यंजनों का लुत्फ उठाते एक तस्वीर वायरल हुई है जिसने लोगों का पारा बढ़ा दिया है। इसे लेकर विपक्ष, सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गया है। आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
राजा वडिंग की यह तस्वीर उनके फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात का जायजा लेने के दौरान की है। उस दौरान एक घर में उनके स्वागत के दौरान उनके सामने पकवान पेश किए गए। लोगों को यह तस्वीर काफी नागवार गुजरी है। ग्रामीणों को नाराजगी इस बात की है कि यदि नेताओं को सिर्फ पेट भरना है तो घर से ही बयान जारी कर देते, पीड़ितों के गांव में जाकर हमदर्दी का दिखावा क्यों?
वहीं, आप के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने टवीट कर कहा कि राजा वडिंग का यह रवैया बाढ़ पीड़ितों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कहा कि जब पूरा पंजाब बाढ़ की तबाही से कराह रहा है, तब कांग्रेस नेताओं की थाली मिठाइयों और स्नैक्स से भरी हुई नजर आ रही है।
उन्होंने अपने टवीट में कहा कि बाढ़ पीड़ित जहां एक वक्त के भोजन और बच्चे टूटी छत तले भूखे सो रहे हैं... और कांग्रेस नेता क्या कर रहे हैं? राजा वडिंग फिरोजपुर में शाही सैंडविच, पकौड़ों और मिठाईयों का लुत्फ उठा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0