सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान, बोले- अब इस चैप्टर को यहीं खत्म कर रहा हूं
सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान, बोले- अब इस चैप्टर को यहीं खत्म कर रहा हूं
ख़बर ख़ास, फिल्म :
पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी दी। अपने बयान में अरिजीत ने साफ किया कि वह अब फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे और अपना पूरा फोकस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर लगाएंगे। उनके इस फैसले से म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मच गई है।
अरिजीत सिंह ने पोस्ट में लिखा कि प्लेबैक सिंगिंग उनके करियर का एक अहम हिस्सा रही है, लेकिन अब वह इसे खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह नए म्यूजिकल एक्सपीरियंस और ग्लोबल लेवल पर काम करने की इच्छा रखते थे। अब वह इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स और प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़कर म्यूजिक की नई दिशाओं को तलाशना चाहते हैं।
अपने करियर में अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज ने रोमांटिक, दर्द भरे और भावनात्मक गीतों को नई पहचान दिलाई। फिल्मों में उनकी प्लेबैक सिंगिंग को दर्शकों ने खूब सराहा और वह देश के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में शामिल हो गए। हालांकि, अपने करियर के दौरान अरिजीत कई बार विवादों में भी रहे। कुछ बयान, तो कुछ घटनाएं ऐसी रहीं, जिनकी वजह से वह सुर्खियों में आए।
अरिजीत ने अपने संदेश में यह भी कहा कि वह म्यूजिक से दूर नहीं जा रहे हैं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। उनका मानना है कि कलाकार को समय-समय पर खुद को री-इन्वेंट करना चाहिए। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर काम करने से उन्हें अपनी कला को और बेहतर तरीके से एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ फैंस जहां उनके फैसले से भावुक नजर आए, वहीं कई लोगों ने उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। म्यूजिक इंडस्ट्री में अरिजीत सिंह का यह फैसला एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि प्लेबैक सिंगिंग में उनकी मौजूदगी हमेशा खास रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0