अमृतसर की अदालत ने खडूर साहिब के सांसद को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक कस्टडी पैरोल दी, परिवार ने 17 नवंबर की तारीख देने की मांग की; वारिस पंजाब दे ने समर्थकों से अमृतसर नहीं पहुंचने की अपील की।
अमृतसर की अदालत ने खडूर साहिब के सांसद को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक कस्टडी पैरोल दी, परिवार ने 17 नवंबर की तारीख देने की मांग की; वारिस पंजाब दे ने समर्थकों से अमृतसर नहीं पहुंचने की अपील की।
खबर खास | अमृतसर
खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के 14 नवंबर को अमृतसर पहुंचने को लेकर संशय बना हुआ है। दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से तीन घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बावजूद उनका अमृतसर आना तय नहीं हो पाया है। उनके परिवार ने अदालत में दोबारा याचिका दाखिल कर पैरोल की तारीख 14 नवंबर से बदलकर 17 नवंबर करने की मांग की है।
अमृतसर की अदालत ने अमृतपाल सिंह को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कस्टडी पैरोल देने की अनुमति दी थी। इसके तहत उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। अदालत के निर्देशों के अनुसार, अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के तुरंत बाद उन्हें वापस जेल लौटना होगा। वहीं, बाद में होने वाली भोग की रस्म में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, परिवार का कहना है कि इतने कम समय में अंतिम संस्कार से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं करना संभव नहीं है। इसी वजह से परिवार ने अदालत में नई अर्जी दाखिल कर 17 नवंबर को अमृतपाल सिंह को अमृतसर आने की अनुमति देने की मांग की है।
उनके अमृतसर पहुंचने को लेकर एक और बड़ा सवाल डिब्रूगढ़ जेल से यात्रा के इंतजामों को लेकर है। अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अदालत ने उनके यात्रा खर्च की जिम्मेदारी स्वयं उन्हें उठाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन परिवार को अभी तक अनुमानित खर्च और यात्रा की व्यवस्था के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। उन्हें अमृतसर विमान से लाया जाएगा या विशेष हेलीकॉप्टर से, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इस बीच, अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर कहा है कि सांसद 14 नवंबर को अमृतसर नहीं पहुंचेंगे। पार्टी ने अपने समर्थकों से भी अपील की है कि वे अमृतसर न आएं और न ही वहां एकत्रित हों। पार्टी की इस अपील के बाद अमृतपाल सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0