बेटी-दामाद, बहू व पोती की गई जान, 24 घंटे में ईरान पर गिराए गए 1200 बम
बेटी-दामाद, बहू व पोती की गई जान, 24 घंटे में ईरान पर गिराए गए 1200 बम
खबर खास, तेल अवीव/तेहरान :
इजराइल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले में वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर की पुष्टि हुई है। इस हमले में उनकी बेटी, दामाद, बहू व पोती की भी जान गई है। वहीं, इजराइल वायु सेना का दावा है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त हमले में बीते रोज एक दिन में ही ईरान पर 1200 से अधिक बम गिराए हैं।
बीते रोज, शनिवार को उनके ऑफिसर कांप्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ जिसमें उनके पारिवारिक सदस्यों समेत वहां मौजूद 40 कमांडर्स की मौत हो गई। हमले के वक्त खामनेई कमांडर्स के साथ बैठक कर रहे थे।
हालांकि शनिवाद देर रात इजराइल के प्रधानमंती नेतन्याहू ने खामनेई के मारे जाने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने इसकी पुष्टि की। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा, ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है।’
इधर ईरानी सेना ने कहा कि वह सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हमला कुछ देर में शुरू होगा और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान ने भी देशों पर जवाबी हमले किए थे।
वहीं ईरान ने पलटवार करते हुए इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों में ड्रोन और मिसाइल ये हमले किए। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व यूएई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0