मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के दौरान सरहद पार से की जा रही तस्करी को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।

अमेरिका-आधारित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की के संपर्क में था आरोपी साहिलप्रीत:
डीआईजी बार्डर रेंज
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के दौरान सरहद पार से की जा रही तस्करी को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के गांव देवी दासपुरा से 23 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है।
इस संबंध में विवरण साझा करते हुए, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की द्वारा चलाए जा रहे तस्करी नेटवर्क से संबंधित है।
इस मामले में खेप प्राप्त करने वाले गांव देवी दासपुरा के आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ‘करन’ को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि कई पुलिस टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रियता से काम कर रही हैं। डीजीपी ने कहा कि तस्करी नेटवर्क में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है।
डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह, जो सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने कहा कि पुलिस टीमों को नाके पर पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ करन ने सरहद पार से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है।
तेजी से कार्रवाई करते हुए, पुलिस स्टेशन जंडियाला की टीमों ने एक गुप्त कार्रवाई के तहत गांव देवी दासपुरा में बताई गई जगह से एक बोरी में छुपा कर रखी हेरोइन के 23 पैकेट (प्रति 1
किलो), बरामद किए।
उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी साहिलप्रीत अमेरिका स्थित तस्कर जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की, जिसने खेप का प्रबंधन किया था, के सीधे संपर्क में था। जानकारी के अनुसार, जसप्रीत सिंह उर्फ लक्की का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ असला एक्ट और इरादातन कत्ल से संबंधित मामले दर्ज हैं। डीआईजी ने कहा कि पुलिस टीमें आरोपी साहिलप्रीत उर्फ करन को पकड़ने के लिए खोज कर रही हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0