पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला सीनियर सिपाही अमनदीप कौर को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।