हिंसा और अपशब्दों वाले दृश्यों में होगी कटौती, ड्रग्स, स्मोकिंग और बाल तस्करी पर डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश
हिंसा और अपशब्दों वाले दृश्यों में होगी कटौती, ड्रग्स, स्मोकिंग और बाल तस्करी पर डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म आवारापन के सीक्वल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने यू/ए 16+ सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। हालांकि, बोर्ड ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले मेकर्स को नौ अहम बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मौजूद हिंसक दृश्यों को कम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कई आपत्तिजनक और अपशब्दों वाले संवादों को म्यूट करने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिल्म में ड्रग्स और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के साथ-साथ बच्चों की तस्करी के खिलाफ जागरूकता संबंधी डिस्क्लेमर भी शामिल किए जाएं, ताकि दर्शकों तक जिम्मेदार संदेश पहुंच सके। इन बदलावों के बाद फिल्म की कुल अवधि में भी बदलाव हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का अंतिम रनटाइम अब 140 मिनट 20 सेकंड तय किया गया है। फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं करना होगा, क्योंकि यह 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0