कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना
कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना
पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 1 से 5 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
सोमवार को भी पंजाब के करीब नौ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन पठानकोट को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई। पठानकोट में 1.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ अमृतसर और पटियाला के आसपास से होकर गुजर रही है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की परिस्थितियां बनी हुई हैं।
आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0