21 से 24 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश के आसार, तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत
21 से 24 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश के आसार, तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत
पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 21 से 24 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि किसानों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
गुरुवार को भी पंजाब के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। इस दौरान गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रूपनगर में 12 मिलीमीटर और लुधियाना में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई। फिरोजपुर, पटियाला, जालंधर और भाखड़ा डैम के आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं, चंडीगढ़, अमृतसर, मोहाली, संगरूर और होशियारपुर में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर बढ़ सकता है, जिससे राज्य के कई जिलों में मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0