विधायक ज़िम्पा खिलाड़ियों सहित मशाल लेकर इंडोर स्टेडियम पहुंचे
विधायक ज़िम्पा खिलाड़ियों सहित मशाल लेकर इंडोर स्टेडियम पहुंचे
पंजाब सरकार की ओर से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2026’ की मशाल का रविवार होशियारपुर शहर में पहुंचने पर विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने खिलाड़ियों सहित इसका स्वागत किया और पैदल मार्च कर ढोल की थाप पर मशाल इंडोर स्टेडियम में लेकर पहुंचे।
यहां आयोजित ज़िला स्तरीय समागम को संबोधित करते हुए विधायक जिंपा ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ पंजाब के युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ‘यूथ कनेक्ट’ के साथ इन खेल मुकाबलों में चार पीढ़ियों की खेलों में भागीदारी इस आयोजन की विशेष पहचान है। खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का भी सशक्त जरिया हैं।
विधायक जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2026’ के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2026’ के अंतर्गत ज़िले में ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तरीय खेल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को मुकेरियां से होते हुए मशाल पठानकोट के लिए रवाना होगी।
समारोह के दौरान विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा, होशियारपुर सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एसडीएम परमप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर गुरप्रीत कौर, जिला खेल अधिकारी सुरजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर अवतार सिंह के अलावा पार्षद, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0