‘आवारापन 2’ के बाद ‘गन मास्टर जी9’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी होंगे अहम भूमिकाओं में
‘आवारापन 2’ के बाद ‘गन मास्टर जी9’ में नजर आएंगे इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी होंगे अहम भूमिकाओं में
इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी और संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर साथ लौट रही है। दोनों की जोड़ी लंबे समय बाद दर्शकों को देखने और सुनने को मिलेगी।
इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की जानकारी फैंस के साथ साझा की। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट कर रहे हैं।
इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी 2000 के दशक की शुरुआत में बेहद लोकप्रिय रही थी। उस दौर में हिमेश के गानों का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज था और जब उनकी आवाज इमरान हाशमी पर फिल्माई जाती थी, तो गाने दर्शकों के बीच खास पहचान बना लेते थे। ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों के गानों ने इस जोड़ी को खासा लोकप्रिय बनाया था।
लंबे समय तक दोनों के साथ काम न करने के बाद अब ‘गन मास्टर जी9’ के जरिए यह जोड़ी फिर से वापसी करने जा रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर इमरान और हिमेश के पुराने फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल सकता है।
फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में इमरान हाशमी मसूरी भी पहुंचे थे। उनके साथ जेनेलिया डिसूसा भी मौजूद थीं। शूटिंग के दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0