दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें, टेस्ट सीरीज में खेलने पर बाद में होगा फैसला
दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें, टेस्ट सीरीज में खेलने पर बाद में होगा फैसला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
एनगिडी को टाइटन्स और डॉल्फिन्स के बीच खेले गए प्रथम श्रेणी मुकाबले के दौरान दाहिने पैर में चोट लगी थी। इसके बाद बुधवार को कराए गए स्कैन में उनकी हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई। अब उन्हें रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। सीरीज के मुकाबले 24, 27 और 30 सितंबर को खेले जाने हैं।
एनगिडी की टेस्ट सीरीज में उपलब्धता को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनकी फिटनेस का आकलन बाद में किया जाएगा। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर से शुरू होना है।
एनगिडी की जगह नकोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया है। मोकोएना ने हाल ही में नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने उस सीरीज में दो मुकाबले खेले और एक विकेट हासिल किया था।
एनगिडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने वाले दक्षिण अफ्रीका के तीसरे प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बार्टमैन के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह डुआन जेनसेन को टीम में शामिल किया गया।
प्रमुख तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में मार्को यानसेन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करते नजर आ सकते हैं। उनके साथ गेराल्ड कोएत्जी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका, डुआन जेनसेन और अब नकोबानी मोकोएना टीम में तेज गेंदबाजी के विकल्प होंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0