यश को करीब से देखने के लिए स्टैंड पर चढ़े थे प्रशंसक, अचानक बिगड़ा संतुलन और मची अफरा-तफरी
यश को करीब से देखने के लिए स्टैंड पर चढ़े थे प्रशंसक, अचानक बिगड़ा संतुलन और मची अफरा-तफरी
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक स्पीकर स्टैंड अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से कुछ प्रशंसक घायल हो गए। साइबराबाद पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
यह हादसा मेडचल-मलकाजगिरी जिले में स्थित मल्ला रेड्डी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ, जहां यश और फिल्म की पूरी टीम को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक स्पीकर स्टैंड गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रशंसक यश को बेहतर तरीके से देखने के लिए फ्लाइंग DJ स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग स्टैंड पर स्टंट भी कर रहे थे। इसी दौरान स्टैंड का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में कुछ लोग ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म में यश एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0