पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कर रहे हैं मास्टर डिग्री, परीक्षा के चलते CWC की अहम बैठक में नहीं हुए शामिल
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कर रहे हैं मास्टर डिग्री, परीक्षा के चलते CWC की अहम बैठक में नहीं हुए शामिल
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने एमए की परीक्षा दी। चन्नी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में मास्टर डिग्री कर रहे हैं। उनका पेपर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक चला। परीक्षा खत्म होने के बाद वह परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए नजर आए।
परीक्षा हॉल से सामने आई तस्वीर में चन्नी अन्य विद्यार्थियों के साथ बैठकर पेपर लिखते दिखाई दिए। उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारी और अन्य स्टाफ परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद रहे। पंजाब यूनिवर्सिटी के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में एमए का दो वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है।
चन्नी बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर पूछे जाने पर परीक्षा की तैयारी को वजह बताया गया था। इसके अगले ही दिन उनका परीक्षा देने पहुंचना राजनीतिक और अकादमिक दोनों ही हलकों में चर्चा का विषय बन गया।
CWC की बैठक ऐसे समय हुई, जब पंजाब कांग्रेस में संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में चन्नी का पार्टी की अहम बैठक से दूर रहकर परीक्षा देना भी चर्चा में रहा।
63 वर्षीय चरणजीत सिंह चन्नी पहले पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए और एलएलबी की पढ़ाई कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। वर्ष 2023 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी भी पूरी की थी। अब वह पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए की पढ़ाई कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0